पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी ने नए बस स्टैंड का फीता काटकर किया उद्घाटन : रिपोर्ट – मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी कस्बा गरौठा में बसों एवं अन्य बाहनों को खड़े होने के लिए नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया
कस्बा में नगर पंचायत द्वारा गुरसराय रोड पर न्यू बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्घाटन आज मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कस्बा गरौठा में नया बस स्टैंड बन जाने की वजह से अब वाहनों को खड़े करने में दिक्कत नहीं होगी। वहीं उन्होंने सभासदों से कहा की राजनीति में ऊपर पहुंचने के लिए सभासद पहली सीढ़ी है उन्होंने सभासदों से कहा कि वह मन लगाकर कार्य करें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए यशस्वी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना की प्रशंसा की।
उन्होंने दो मेधावी छात्रों संदीप एवं प्रियंका को सम्मानित किया तथा कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे जिला से आगे बढ़कर प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सके उन्होंने कहा कि चुनाव में अपनी हार के बारे में उन्होंने कहा जालौन कालपी से में हारा लेकिन गरौठा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हर बार की इस बार भी मुझे जाते इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।
वही एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा कि गरौठा में बसों को खड़े होने के लिए स्टैंड नहीं था यह समस्या बनी हुई थी इसके निर्माण तथा उद्घाटन से यह समस्या समाप्त हो गई है। उन्होंने नगर पंचायत के लिए एक स्वागत द्वार तथा स्टैंड पर टीन सेट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गरौठा के विकास में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी जितने पैसे की जरूरत पड़ेगी वह देंगे। उन्होंने बताया कि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें जो पत्र प्राप्त हुए उन्होंने वह नगर विकास मंत्री को भेज दिए हैं। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि कस्बा के विकास के लिए वह पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं कस्बा जिस वार्ड में कोई भी समस्या होती है उसका तुरंत समाधान किया जा रहा है।
अंत में उन्होंने अतिथियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा अनिल तिवारी जखौरा प्रवेंद्र सिंह चौहान महीपत सिंह परिहार जीतू फौजी वेद प्रकाश शर्मा प्रेम नारायण मोदी आलोक सोनकिया अब्बू महाराज, आलोक पांडे रामकिशन खटीक हरीश व्यास राजेश यादव नीरज शर्मा, सुमित पाठक जितेंद्र सिंह मोहित तिवारी जगभान सिंह यादव, बबलू रामपुरा परमानंद अहिरवार पार्षद श्रीमती सैनाज श्रीमती गीता पटेल, चंद्रभान श्रीमती ममता देवी जगदीश प्रसाद संजय आर्य दीपक गुप्ता फजल खां आकाश गुप्ता शहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें