पत्रकार हुए लामबंद दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।कस्बा की श्री बजरंग धर्मशाला में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके लिए पत्रकारों से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई ताकि संगठन से जुड़े पत्रकारों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सामने लाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।

बैठक में पत्रकारों के प्रति भ्रांतियां फैलाने तथा पत्रकारिता की छवि को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर आवाज उठाने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की गरिमा और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

बैठक में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने आपसी समन्वय बढ़ाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पत्रकारों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर रामपाल सिंह यदुवंशी वालादीन राठौर शशिकांत तिवारी राजेश सिंह परिहार राजेंद्र बुंदेला अनिल शर्मा मिलन सिंह परिहार राजकुमार मिश्रा रिंकू यादव प्रदीप शर्मा हेमंत यादव मुबीन खान मुन्ना यादव अरविंद सिंह परिहार राजीव परमार कल्लू वर्मा महेंद्र रैकवार ओपी यादव सुरेंद्र तिवारी विमल तिवारी राजकुमार तिवारी संजय रिछारिया निर्दोष राजपूत कमलाकांत शर्मा कृष्णचंद्र पाठक विनीत सोनी कपूर सिंह विपिन कुमार शैलेंद्र यादव शैलू मानवेंद्र यादव आशीष दीक्षित विनय शर्मा भारती अग्रवाल फजल अहमद प्रमोद गुप्ता घनश्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें