साइबर ठगी की 70 हजार रुपये की रकम वापस, मोंठ पुलिस की कार्रवाई
झांसी पुलिस द्वारा साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोंठ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित के खाते से फ्रॉड हुई 70 हजार रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई थाना मोंठ पर दर्ज मुकदमे की विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान की गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने झांसी पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना मोंठ साइबर सेल द्वारा साइबर ठगी से जुड़े मामलों में शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
मामला मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी श्याम गुप्ता से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, श्याम गुप्ता ने अपने साथ हुई साइबर ठगी को लेकर थाना मोंठ में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मु0अ0सं0 86/2026, धारा 66(D) आईटी एक्ट, बनाम अज्ञात के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि को ट्रेस करने की कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों के बाद पीड़ित के खाते से फ्रॉड हुई रकम में से 70 हजार रुपये की धनराशि वापस उसके खाते में करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित श्याम गुप्ता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए झांसी पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर ठगी होने की स्थिति में पीड़ित को तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देनी चाहिए, ताकि ठगी की रकम को समय रहते ट्रेस कर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना मोंठ धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रजनीकांत सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए विकास सिंह की भूमिका रही।
झांसी पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जागरूक किया जाता रहेगा।








