तहसील समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
गरौठा झांसी।आज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।
समाधान दिवस में संबंधित विभागों से कुल 68 प्रार्थना पत्र मौके पर पहुंचे जिनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया वही बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार तहसीलदार अमृतलाल नायब तहसीलदार राधा पालीवाल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।








