किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम विकास किसान मोर्चा ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम विकास किसान मोर्चा ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

किसान मोर्चा के सैकड़ो किसानों ने तहसीलदार के माध्यम से किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

गरौठा झांसी।तहसीलदार अमृतलाल को ग्राम विकास किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों की ओर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें किसानों ने बताया कि खरीफ फसलों में अत्यधिक वर्षा जल भराव के कारण किसानों की मूंगफली तेल मूंग उर्द आदि की फसलों को 80% से 100% तक भारी नुकसान हुआ है।

फसले खराब होने के कारण किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए बीज खाद एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था करना भी कठिन हो रहा है।

 

ग्राम विकास किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से विभिन मांगे की है जिसमें प्रत्येक गांव में फसल क्षति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराया जाए फसल नुकसान के आधार पर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए जिन किसानों का फसल बीमा है उन्हें फसल बीमा योजना के अंतर्गत राशि दिलाई जाए प्रभावित किसानों को कृषि श्रृण में नियमा अनुसार राहत दी जाए आगामी रवि फसल की तैयारी के लिए प्रभावित किसानों को बीज खाद एवं आवश्यक कृषि सहायता उपलब्ध कराई जाए एवं फसल क्षति के सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए जिन परिवारों के कच्चे मकान पूरी तरह गिर गए उन्हें आवासीय सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए सर्वेक्षण में छूटे हुए खेतों किसानों एवं क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आपत्ति/पुनः सत्यापन की व्यवस्था की जाए एवं किसानों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए तहसील स्तर पर विशेष सहायता शिविर लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कई ग्रामों के सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें