संघर्ष सेवा समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, उपहार भेंट कर दीं शुभकामनाएं रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संघर्ष सेवा समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, उपहार भेंट कर दीं शुभकामनाएं रिपोर्ट मुबीन खान

झाँसी। जनपद के कबीर पंत मंदिर, लक्ष्मी गेट अंदर निवासी नैना रायकवार का विवाह 12 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। साधारण परिवार से आने वाली नैना के पिता महेश रायकवार पेशे से टेलर हैं और माता ममता रायकवार गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटी के विवाह की जिम्मेदारी परिवार के लिए एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण अवसर था। ऐसे में सामाजिक सरोकार निभाते हुए संघर्ष सेवा समिति ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ थामा और बेटी के नए जीवन की शुरुआत में सहभागी बनी।

विवाह से पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी द्वारा ट्रॉली बैग, किचन सेट व अन्य आवश्यक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान वातावरण भावुक और आत्मीयता से भरा रहा। बेटी को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित सदस्यों ने उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। पार्लर की व्यवस्था कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा की गई, जिससे विवाह की तैयारियों में और भी गरिमा जुड़ गई।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियों का विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी है। जब हम किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होते हैं, तब हम केवल वस्तुएं नहीं देते, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मबल भी प्रदान करते हैं। हमारी समिति का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।
इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्य सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, शुभांशु वर्मा, नीतू राय, प्रदीप राय, रवि राय (टायर वाले), नवीन गुप्ता (लायन पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, मीना मसीह, ममता रायकवार, सीमा रजक, पूजा रायकवार एवं लीला रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
नैना का विवाह अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, लेकिन इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर बेटियों के सम्मान और भविष्य के लिए आगे आता है, तो हर घर में खुशियों की रौशनी और भी उज्ज्वल हो जाती है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें