भगवान का नाम लेने मात्र से ही मनुष्य का हो जाता है कल्याण – पूजा पाठक रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भगवान का नाम लेने मात्र से ही मनुष्य का हो जाता है कल्याण – पूजा पाठक रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा के ग्राम कचीर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका पूजा पाठक जी ने भगवान के नाम की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पाप मुख्य रूप से आंख और कान के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं, इसलिए मनुष्य को चाहिए कि कानों से भगवान की मंगलमयी कथा का श्रवण करे तथा आंखों से प्रभु की छवि का दर्शन करे।

 

कथा वाचन के दौरान उन्होंने अजामिल प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि अजामिल ने एक दूषित दृश्य देख लिया जिससे उसका पतन हो गया, लेकिन भगवान का नारायण नाम लेने पर उसका कल्याण हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम किसी भी भाव से लिया जाए, वह सदैव कल्याणकारी होता है। साथ ही उन्होंने भक्त ध्रुव की कथा का भी सुंदर वर्णन किया।

 

कथा के तीसरे दिन अतिथि के रूप में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (चेयरमैन गरौठा), स्वतंत्र रिछारिया, हरप्रसाद पटेल, पुष्पेंद्र पटेल (भड़ोंखर), मयंक गुप्ता, विकास तिवारी (सिया), नाथूराम यादव (हीरानगर) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भागवत महापुराण की आरती उतारी एवं व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं।

 

भागवत कथा के यजमान नीरज एवं विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त यादव ने किया। इस अवसर पर पं. दिनेश तिवारी (पुजारी), दुर्गेश गौतम (महंत) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें