घटियारी की टीम ने जीता जय नरसिंह क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
गरौठा झांसी। ककरबई के घटियारी में चल रहे जय नरसिंह क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच घटियारी और रियाँ की टीम के मध्य खेला गया जिसमें रियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी घटियारी की टीम ने 83 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया ।समापनकर्ता के रूप में मौजूद मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह (छोटू अस्ता)नेता रामजी परिहार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम आयोजक संदीप सिंह परिहार (अध्यक्ष साधन सहकारी समिति) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक मोलू परिहार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026








