अवैध खनन की लगातार हो रही शिकायतों को लेकर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों को लेकर लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह के दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन करते हुए बालू से भरे हुए ट्रैक्टर को पकड़ा जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल पुलिस कांस्टेबल नवनीत राजपूत के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गस्त कर रहे थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की ग्राम जलालपुरा में धसान नदी में अवैध रूप से ट्रैक्टर में बालू भरी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर को रुकवाया तो चालक ट्रैक्टर से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने जब ट्रैक्टर की ट्राली में देखा तो उसने बालू भरी हुई थी पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया जहां धारा 207 एमबी एक्ट के तहत ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।
वहीं इसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने कहा है किस क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन एवं अवैध खनन की लोकेशन में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K









