दामाद के साथ फरार हुई सास अब बहनोई के साथ हुई लापता, पुलिस ने खड़े किए हाथ
एंकर – अलीगढ़ में करीब 10 महीने पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई थी। इस मामले ने देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। दोनों बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे जहां दामाद राहुल कपड़ों का व्यापार करता है। अब इस केस में नया ट्विस्ट आ गया है। दामाद ने अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंचकर शिकायत की है कि सास अब अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। साथ ही दो लाख रुपये और गहने भी लेकर चली गई। इससे पहले राहुल ने बिहार के जिला सीतामढ़ी पुलिस से शिकायत की थी जहां से कोई मदद ना मिलने के बाद उसने अलीगढ़ में शिकायत दी है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह घटना बिहार की है, इसलिए वहां से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
दरअसल अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। कुछ दिनों बाद वह खुद ही लौट आई थी और राहुल के साथ रहने पर अड़ी रही। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी थी।








