बुंदेलखंड की परंपरा को कायम रखने के लिए वारहद्वारी मंदिर प्रांगण में बुंदेलखंड स्तरीय चाचर प्रतियोगिता का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुंदेलखंड की परंपरा को कायम रखने के लिए वारहद्वारी मंदिर प्रांगण में बुंदेलखंड स्तरीय चाचर प्रतियोगिता का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।दीपवाली पर्व की परमा के अवसर पर ग्राम नुनार चौकरी के वारहद्वारी मंदिर प्रांगण मे स्व0 राकेशशरण कौ​शिक की पुण्य स्मृति मे बुदेलखंड स्तरीय चाचर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता मे आई आधा दर्जन टीमो ने अपने कला एवं नृत्य का जौहर दिखाया । चाचर प्रतियोगिता मे जिला महोबा के ग्राम दुलारा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरे नंबर पर ग्राम सुजानपुरा की टीम विजय रही । जबकि तृतीय स्थान पर स्व अमरजू प्रजापति नुनार की टीम रही । कार्यक्रम के मुख्य ​अति​थि झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा है कि बुंदेलखंड की संस्कृति को जीवित रखने के लिए चाचर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन नितांत आवश्यक है । ऐसे कार्यक्रमाें से बच्चो के अदर छिपी प्रतिभा को बढावा मिलता है । उन्होने कहा है कि अगले वर्ष बडे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन हो इसके लिए अपनी सांसद नि​धि य अपने पिता के ट्रस्ट के नाम से स्टेडियम बनाया जायेगा । इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी , द हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ब्लॉक प्रमुख गुरसराय टीकाराम पटेल नें प्रथम द्वितीय , तृतीय स्थान पर आने वाली टीमो को नगद रा​शि भेंटकर सम्मानित किया । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अति​थि एमएलसी रमा आरपी निरंजन गरौठा ​विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा है कि चाचर प्रतियोगिता बुदेलखंड की धरोहर है। इस धरोहर को संजोय रखने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढाना होगा । ग्रामीण स्तर पर पुरानी संस्कृति की विरासत को संजोय रखने के लिए गांव के लोग आज भी बुदेलखंड की परंपरा को कायम रखने के लिए जागरूक है। इस परंपरा को आगे बढाने के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारें विशेष ध्यान दे रही है। हमारा प्रयास है कि चाचर प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा । ताकि इस परंपरा को बडे स्तर पर कराया जा सके । उन्होने कहा है कि आज का युवा पुरानी धरोहर को भूलकर मोबाईल , इंटरनेट की दुनिया मे व्यस्थ हो गया है। शहरी क्षेत्रो मे यह परंपरा लगभग लुप्त सी होती जा रही है। इसलिए ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन को बढावा देना होगा।

इस मौके पर व्लॉक प्रमुख गुरसराय टीकाराम पटेल , ग्राम प्रधान प्रतिनि​धि भगवती शरण कौ​शिक , द हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा डा0 अरूण कुमार मिश्रा, भगवतीशरण कौ​शिक आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान किरण देवी कौ​शिक , रत्नेश कौ​शिक , गोविंददास जयसवाल हरजू कुशवाहा , विश्वनाथ पाल, सीताराम पाल , मनीराम पाल , वीरू नामदेव , चिंतामन जयसवाल , मंगल अहिरवार , भुमानी शंकर साहू , हरीओम नामदेव , तीरथ अहिरवार , लोकेंद्र नापित नीरज शर्मा प्रमोद प्रजापति महेंद्र नामदेव भगत कुमार सहित तमाम लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र चौधरी ने किया।

अंत मे कार्यक्रम के आयोजक सुशील गुप्ता व बीएस कौ​शिक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें