किसान ने जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य करने का लगाया आरोप : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान ने जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य करने का लगाया आरोप

एसडीएम, सीओ और थाना ककरवई में प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने लगाई निर्माण रुकवाने की गुहार

ककरवई (झांसी) तहसील गरौठा क्षेत्र के थाना ककरवई अंतर्गत ग्राम खरका में किसान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम, सीओ एवं थाना ककरवई में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्राम खरका निवासी बारेलाल यादव, महीपत और रामाधार पुत्रगण सुल्ली के अनुसार मौजा खरका स्थित भूमि संख्या 1169 उनकी भूमिधरी जमीन है। आरोप है कि गांव के गोरेलाल, रूपराम, मेघनाथ और नरोत्तम उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) भी प्राप्त कर रखा है, इसके बावजूद आरोपी दिन और रात के अंधेरे में निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं।

वहीं, मामले में थानाध्यक्ष ककरवई योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें