प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम सूची से बहू का नाम गायब, गरीब परिवार ने SDM से लगाई गुहार : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम सूची से बहू का नाम गायब, गरीब परिवार ने SDM से लगाई गुहार*

 

*ग्राम विकास अधिकारी पर मनमाने तरीके से नाम काटने का आरोप, मजदूरी कर परिवार चलाने वाले रामदीन अहिरवार ने आवास दिलाने की मांग उठाई*

 

गरौठा (झांसी)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीबों को पक्की छत उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच गरौठा तहसील क्षेत्र से एक शिकायत सामने आई है। ग्राम पंचायत केदारताई निवासी रामदीन अहिरवार ने अपनी बहू सुनीता देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम सूची से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी गरौठा को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है।

शिकायतकर्ता रामदीन अहिरवार के मुताबिक, ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 लोगों का लक्ष्य आया था, जिसमें उनकी बहू सुनीता देवी का नाम भी शामिल था। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने उनकी बहू का नाम सूची से काट दिया, जबकि अन्य लोगों को पात्रता का लाभ दे दिया गया।

रामदीन का कहना है कि वह बेहद गरीब हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम हटाए जाने के कारण उनका परिवार सरकारी आवास के लाभ से वंचित रह गया है।

पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नाम काटे जाने का कारण स्पष्ट कराने तथा पात्रता के आधार पर अपनी बहू को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि यदि परिवार वास्तव में पात्र है तो उसका नाम अंतिम सूची से किस आधार पर हटाया गया? क्या संबंधित अधिकारी ने नियमानुसार जांच की या फिर पात्रता के बावजूद गरीब परिवार को योजना से वंचित कर दिया गया?

शिकायत पर प्रशासनिक जांच और जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें