मोठ में श्रीरामकथा अमृत वर्षा, मुख्यमंत्री योगी को दिया गया आमंत्रण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोठ में श्रीरामकथा अमृत वर्षा, मुख्यमंत्री योगी को दिया गया आमंत्रण

मर्यादा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से झांसी जनपद के मोठ में 23 जनवरी से भव्य श्रीरामकथा अमृत वर्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस दिव्य आयोजन को लेकर सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं धर्मप्रचारक आचार्य श्री शांतनु जी महाराज के साथ आयोजन समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, कर्मयोगी योगी आदित्यनाथ जी से उनके लखनऊ स्थित 5-कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री को विधिवत सादर आमंत्रण पत्र सौंपा गया। आयोजकों ने बताया कि यह श्रीरामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रभावना को सशक्त करने का महाअभियान है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने मुख्यमंत्री को श्रीरामकथा के उद्देश्य और स्वरूप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण है, जिसे आज की पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
23 जनवरी से मोठ में प्रवाहित होने वाली यह श्रीरामकथा श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, आस्था और चेतना का संचार करेगी। कथा के माध्यम से समाज में संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति दायित्व का भाव जागृत होगा। आयोजन समिति के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है और इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
यह कथा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक और वैचारिक चेतना का संगम बनेगी, जो जन-जन को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें