कुल्हाड़ी से हमला, महीनों से फरार—गरौठा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अभियुक्त रामेश्वर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरौठा में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती से टूटी फरारी

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर…कानून को चुनौती देकर फरार चल रहा कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वादी के सिर पर जानलेवा वार करने वाला अभियुक्त महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन गरौठा पुलिस की सघन चेकिंग और मुखबिर तंत्र ने उसकी फरारी पर ब्रेक लगा दिया। ये कार्रवाई न सिर्फ कानून का संदेश है, बल्कि अपराधियों के लिए साफ चेतावनी भी है—अब बचने का कोई रास्ता नहीं।

मामला थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम ढिपकई का है, जहां दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को वादी धनसिंह ने लिखित तहरीर देकर, राहुल, चतुर, रामेश्वर और रमेश पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि अभियुक्त रामेश्वर पुत्र फुंसी उर्फ फुंसी ने वादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा संख्या 167/2025 धारा 115(2), 352, 135, 351(2), 118(1), 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर लगातार दबिश दी। आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मुखबिर खास की सूचना परगरौठा थाना पुलिस ने ककरबई रोड स्थित नवीन बस स्टैंड के पास फरार अभियुक्त रामेश्वर उर्फ फुंसी (उम्र लगभग 48 वर्ष) को दौरा गश्त गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह पटेल और कांस्टेबल विपिन कुमार (454) शामिल रहे।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें