रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव पर पाँच दिवसीय ‘दीपांजलि’ कार्यक्रम : रिपोर्टर – विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव पर पाँच दिवसीय ‘दीपांजलि’ कार्यक्रम : रिपोर्टर – विनोद साहू

बरुआसागर, (झाँसी) | वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर, नगर बरुआसागर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में एक पाँच दिवसीय ‘दीपांजलि’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव आज, 17 नवंबर, 2025 से शुरू होकर 21 नवंबर, 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन साँय 6 बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में दीपांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित होकर वीरांगना को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जन्मोत्सव के मुख्य दिन, 19 नवंबर, 2025 को प्रातः 8 बजे विद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में नगर के कई प्रमुख विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

डॉ. महादेव बाजपेई ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी नगरवासियों से इस राष्ट्रीय गौरव के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेष रूप से अपील की है कि सभी नागरिक शोभायात्रा के मार्ग पर पुष्प वर्षा कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करें और शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करें।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में रागनी चौरसिया, रानी अग्रवाल , इप्शिता , हृदयांश, प्रथम श्रीवास्तव , अशोक कुशवाहा , अरुण मिश्रा , लालाराम कुशवाहा ,शालिनी गुप्ता , परवीन बानो ,विनीता कुशवाहा ,अंकिता पटेरिया आदि लोग उपस्थित रहे | यह आयोजन नगर में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना को नई दिशा देगा।

रिपोर्टर विनोद साहू

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें