प्रतियोगिता से प्रतिभा में आता है निखार : करुणेद्र व्यास……………….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से प्रतिभा में आता है निखार:करुणेद्र व्यास

गुरसरांय(झांसी)- जेएमडी कोचिंग संस्थान के तत्वावधान में 23 नवंबर रविवार को नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के खेल मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह और खेल के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए यह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के युवा समाजसेवी पंडित करुणेद्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया एवं अतिथि के रूप में राजा चौहान,भानुप्रताप सिंह एवं अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षकों का भी मैच रखा गया अंत में कक्षा 12 की टीम ने मैच जीता। जिसमें अंपायर सौरभ वर्मा रहे अंत में सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार दीवान सर और सीताराम ने व्यक्त किया।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें