त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मिल जुलकर मनाएं पुलिस क्षेत्राधिकारी – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा वकार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सभी लोगों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ताजियों का जुलूस जिस रूट से निकलता आ रहा है उसी रूट से ताजियों का जुलूस निकाले कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं करें शासन के दिशा निर्देशों का सभी लोग पालन करें।
वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार त्याग और बलिदान का पर्व माना जाता है इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
त्योहारों की खुशी शांति व्यवस्था में होती है उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
वही पीस कमेटी की बैठक में ताजीयादारो ने बिजली के झूलते तारों पेड़ों की बढ़कर लटक रही शाखाएं साफ सफाई व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की जिस पर बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने ताजियादारो को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रविंद्र विक्रम सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा हाजी सुलेमान अयूब सिद्दीकी ओमप्रकाश दौदेरिया सतीशचंद्र अग्रवाल हकीम पठान शम्मकमर दयाशरण रिछारिया प्रधान त्रिवेंद्र सिंह सर्वेश सिंह अनुज द्विवेदी फजल अहमद सुबीन खां असलम राईन लाल खां सहित कस्बा एवं क्षेत्र के ताजिया कमेटी के पदाधिकारी सहित कस्बा के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें