जापान की कंपनी में चयन होने पर नगरवासियों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।गरौठा तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरई निवासी (हाल निवासी द्वारिकापुरी गरौठा) सुरेश कुमार सेन के पुत्र राज सेन का जापान की एक प्रतिष्ठित कंपनी रप्युटा राबोटिक्स में चयन होने के उपरांत प्रथम नगर आगमन पर कस्बावासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राज सेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कस्बा गरौठा के एस. डी. मेमोरियल स्कूल से ग्रहण की। इसके बाद उनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर से पूर्ण हुई। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी से स्नातक करने के बाद उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी टिर्ची (तमिलनाडु) से पीजी की डिग्री हासिल की। राज सेन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर उन्हे शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक केदार गुप्ता, अरुणकांत दीक्षित, संजय रिछारिया सहित शशिकांत तिवारी, अरविंद्र फौजी, डब्बू फौजी, रमाकांत सर जी ,जीतू फौजी, अजय सोनी, विवेक अग्रवाल, परशुराम सेन , देवेंद्र गौतम जीतू सोनी राहुल बुंदेला प्रकाश गुप्ता अजय सिंह नरेंद्र गुप्ता अनंतराम शुक्ला दीपेंद्र परिहार एड.संतराम सेन आदि मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें