गरौठा झांसी।आज दिनांक 20/6/2025 भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज को ज्ञापन देते हुए बताया
की कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम जलालपुरा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह का ग्राम के ही निवासी चंद्रपाल पुत्र भगवान सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है।
जिसमें जितेंद्र सिंह ने कोतवाली में दिनांक 4/10/2024 को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर पुलिस ने चंद्रपाल सिंह पर कार्यवाही ना करके उल्टा जितेंद्र सिंह के ऊपर फर्जी तरीके से पुलिस द्वारा मुकदमा लिख दिया गया जो कि गलत है।
मौके पर मौजूद सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।









