संभल पुलिस ने लूट गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संभल पुलिस ने लूट गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

संभल:गुन्नौर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, अन्य कीमती सामान के साथ एक तमंचा और बाइक भी बरामद की गई है।,

कुछ दिन पहले गुन्नौर क्षेत्र में तीन बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति से लूटपाट की थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे खुलासा हुआ कि लूट की साजिश पीड़ित के ही एक परिचित ने रची थी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों से लूटी गई ज्वेलरी, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य घटनाओं में संलिप्तता कबूल की है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें