साइबर ठगी का मामला महिला के खाते से हजारों रुपये निकाले जाने का आरोप समाधान दिवस में दिया प्रार्थना पत्र रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर ठगी का मामला महिला के खाते से हजारों रुपये निकाले जाने का आरोप समाधान दिवस में दिया प्रार्थना पत्र रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।गरौठा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है पीड़िता श्रीमती राजेश राजा पत्नी भूपेंद्र सिंह, निवासी सुजानपुरा थाना गरौठा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस गरौठा में प्रार्थना पत्र देकर खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा गरौठा में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके खाते से रुपये 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक क्रम क्रम से लगभग 3 लाख 87 हजार रुपए निकाले गए, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। बाद में बैंक खाते की जानकारी लेने पर रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया।
पीड़िता ने आशंका जताई कि साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब जांच और कार्रवाई का इंतजार

पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर ठगी की जांच कराने और अपनी धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही ठगी के तरीके तथा आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें