एसपी ग्रामीण की मौजूदगी एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी ग्रामीण की मौजूदगी एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।आज तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में एवं एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समाधान दिवस मे पहुंचे फरियादियों की अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक समस्याएं सुनी गयी।

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 24 पुलिस के 16 विकास से 8 अन्य 12 सहित कुल 60 प्रार्थना पत्र मौके पर प्राप्त हुए जिनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

वही बचे हुए प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों ने विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए जिससे समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को समय से न्याय मिल सके और उनकी समस्याएं जल्द से जल्द निपटाई जा सके।

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे तहसीलदार अमृतलाल कोतवाली प्रभारी रावेद्र मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विवेक कुमार सोनी नायब तहसीलदार राधा पालीवाल सहित पुलिस एवं राजस्व से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें