कंपोजिट विद्यालय की जमीन की लेबलिंग लिए आरपी निरंजन ने दस लाख रुपए देने की घोषणा की
गरौठा झांसी।मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के लिए जो जमीन पास की गई थी उसमें लेबलिंग की समस्या आ रही थी इसी को लेकर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन से मांग रखी गई तो उन्होंने एमएलसी रमा निरंजन की निधि से लेवलिंग के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की उन्होंने यह भी कहा कि अगर पैसा कम पड़ता है तो हम और भी पैसा देंगे लेकिन विद्यालय गरौठा में ही बनना चाहिए।
वहीं एस आई आर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र शिवसिंह भारती ने नगर पंचायत पहुंचकर बताया कि मतदाता पुननिरीक्षण में जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वह बीएलओ के पास जाकर अपना-अपना फार्म भरे और एक जागरूक मतदाता बने।
इसी को लेकर हम क्षेत्रीय प्रवास पर निकले हैं।
इस मौके पर अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा मेहरबान सिंह बुंदेला नीरज शर्मा राममोहन दुबे सुमित पाठक भगवत यादव प्रधान अनुज द्विवेदी मनोज यादव भगवती शरण कौशिक संजय गुप्ता वरुण त्रिपाठी एवं पार्षद दीपक गुप्ता फजल अहमद चंद्रभान खटीक जगदीश सागर हारुन खां व मानवेंद्र सिंह छककन अली सहित भाजपा पदाधिकारी एवं नगर पंचायत स्टाफ मौजूद रहा।








