बरुआसागर में अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बरुआसागर में अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ*

बरुआसागर (झांसी)। बारावफात (मिलाद-उन-नबी) का त्योहार बुधवार को बरुआसागर में पूरी अकीदत, शांति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज की ओर से पीर मस्तीगीर दरगाह मिलान मोहल्ला से जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तकिया सब्जी मंडी पहुंचा। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

जुलूस में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर नात-ए-नबी पढ़ते हुए और ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। घोड़ों की सवारियां और डीजे की धुन जुलूस का आकर्षण रहीं। जुलूस का संचालन खिदमतगार कमेटी की ओर से किया गया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और देश में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी।

पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। उपनिरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक अभय मिश्रा सहित महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अध्यक्ष ने दुआ के साथ कराया समापन

जुलूस के तकिया सब्जी मंडी पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां खिदमतगार कमेटी के अध्यक्ष शराफत खान ने दुआ कराकर कार्यक्रम का समापन कराया। इसके बाद लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई और देश में शांति, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।

जुलूस में शराफत खान, जावेद अली, इम्तियाज अली, जमाल उल्ला, इस्लाम मंसूरी, जावेद राईन, अजहर राईन, रफीक मंसूरी (रूबी टेलर) सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें