आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।आज कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार ईद मिलादुन्नबी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की मीटिंग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावैद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मीटिंग में सभी धर्म गुरुओं पत्रकार बंधुओ ग्राम प्रधानों पार्षदों और संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।
जिसमें कोतवाली प्रभारी ने कहा की सभी लोग आपसी सौहार्द मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। उन्होंने मीटिंग में मौजूद सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा
की त्योहार के दौरान कोई भी नई परंपरा शुरू ना की जाए और निर्धारित स्थानों से ही जुलूस निकाले जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने त्योहारो पर साफ-सफाई व्यवस्था बिजली आपूर्ति पेयजल व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर डॉ ओमप्रकाश दौदेरिया मुन्नालाल उपाध्याय एडवोकेट अयूब सिद्दीकी अजीज खान एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी सर्वेश सिंह त्रिवेंद्र सिंह इंद्रपाल सिंह राजपूत अनुज दि्वेदी नरेंद्र सिंह राजू यादव देवेंद्र यादव कल्लू कुशवाहा सहित कस्बा एवं क्षेत्र के के गणमान्य व्यक्ति पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








