नगर में शोभायात्रा के बाद लखेरी नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।शारदीय नवरात्रि में नौ दिन चले नवदुर्गा महोत्सव के समापन के बाद आज विधि वत पूजन हवन एवं आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को नगर में डीजे बैंड बाजों के साथ भ्रमण कराया गया।
जिसमे भक्तों ने द्वार द्वार पर मां की आरती की वही शोभा यात्रा में मां के भक्तों एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की जयकारे लगाए गए।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद रहे।
इसके बाद लखेरी नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का नमः आंखों के साथ विसर्जन किया।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर में शोभायात्रा एवं लखेरी नदी पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मोजूद रहे।








