11वें 1008 श्री श्रेयांश नाथ जी भगवान के महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नित्य नियम अभिषेक महायज्ञ हुआ : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11वें 1008 श्री श्रेयांश नाथ जी भगवान के महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नित्य नियम अभिषेक महायज्ञ हुआ

बरुआसागर (झांसी) 11वें तीर्थंकर 1008 श्री श्रेयांश नाथ जी भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर नित्यनियम अभिषेक महायज्ञ नायक यज्ञनायक श्रावक श्रेष्टि गण द्वारा किया गया एवं मंजू मुकेश जैन अलया, मनोरमा सुदर्शन जैन ललितपुर, ज्योति पुत्र उदित जैनअलया, वर्तिका वैभव जैन मगरपुर , बबीता संजय जैन अलया, सरोज चौधरी राकेश जैन रोशन द्वारा शांति धारा संपन्न की गई एवं प्रथम निर्वाण लाडू श्रीमती रजनी अखिलेश कुमार जैन भंडारी द्वारा चढ़ाया गया एवं पंडित नरेंद्र कुमार जैन शास्त्री द्वारा रक्षाबंधन पर्व कथा का वाचन किया गया तत्पश्चात चौधरी आदित्य कुमार अंकित जैन , वैशाली इंजीनियर प्रियम जैन शहडोल नीता जैन मनोज जैन खुरई एवं मालती जैन विदिशा के द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया एवं संकल्प लिया गया कि हम जैन धर्म आयतनों की रक्षा करेंगे उक्त कार्यक्रम में अमित कुमार जी वैसाखिया कमलेश कुमार जी बाहुबली चौधरी विमलेश कुमार जैन, सिं प्रदीप कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन अलया, राजकुमार जैन रेलवे, चिराग जैन, राजेंद्र कुमार जैन जनरल स्टोर , अंजू जैन, चंदा धर्मेंद्र जैन, रजनी , संध्या जैन समस्त दिगंबर जैन समाज की महानुभाव उपस्थित रहे एवं शांति धारा का वाचन दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री विनोद जैन एडवोकेट द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार पंचायत समिति के अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने किया

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें