अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की बैठक, पंडित कपिल देव मिश्रा सभापति एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ओमप्रकाश रिछारिया होंगे सम्मेलन में शामिल : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बरुआसागर मेंअंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की बैठक,*
* *पंडित कपिल देव मिश्रा सभापति एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ओमप्रकाश रिछारिया होंगे सम्मेलन में शामिल*

बरुआसागर। अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के झांसी जिला सम्मेलन को लेकर बरुआसागर में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 अगस्त को झांसी के राजकीय संग्रहालय में होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
जिला संयोजक धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ समाज में सकारात्मक और व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से लगातार सेवाकार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता, शील-चरित्र, आध्यात्मिक प्रेम और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। संगठन आपसी संपर्क, सकारात्मक संवाद, समन्वय, सेवा, समर्पण और समाधान की कार्यशैली पर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि महासंघ देश के 10 प्रांतों में करीब 70 इकाइयों के माध्यम से सेवाकार्य संचालित कर रहा है। वहीं 15 से अधिक विदेशी शहरों में भी संगठन के डेलीगेट कार्य कर रहे हैं। पांच वर्षों के सफल कार्यों के बाद झांसी में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में जिले की सभी तहसीलों से जिझौतिया ब्राह्मण समाज के परिवार शामिल होंगे। इस दौरान संगठन की आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
सम्मेलन में संगठन के सभापति पंडित कपिल देव मिश्रा दिल्ली मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया अतिविशिष्ट अतिथि और केंद्रीय अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी टीकमगढ़ विशिष्ट रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी आई सी झांसी के सेवानिवृत्त प्राचार्य आलोक शांडिल्य जी द्वारा की जाएगी।
बरुआसागर में हुई बैठक में जिला संयोजक धर्मेंद्र तिवारी, प्रांत सह संगठन मंत्री मृदुल तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार दुबे और वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियों, समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें