जलालपुरा में ग्रामीण पर लाठी-डंडों से हमला गंभीर घायल छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जलालपुरा में ग्रामीण पर लाठी-डंडों से हमला गंभीर घायल छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम जलालपुरा में एक ग्रामीण की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में धर्मपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में जलालपुरा निवासी धर्मपाल यादव (45) पुत्र मोतीलाल यादव ने बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह भैंसों को चराकर घर लौट रहे थे। हरिजन बस्ती में हुसैन खान के बाड़े के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने धर्मपाल की तहरीर पर श्याम सिंह, महेन्द्र पाल सिंह पुत्रगण धन सिंह, अजीत सिंह, प्रताप सिंह पुत्रगण श्याम सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिंह और आकाश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, सभी निवासी ग्राम जलालपुरा के खिलाफ मु0अ0सं0 117/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें