धर्म परिवर्तन के शक में पति-पत्नी को भरी पंचायत में पहनाई जूतों की माला,सामाजिक किया बहिष्कार….
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के शक में भरी पंचायत में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को परिवार के लोगो ने गले में जूते की माला पहनाई। यह घटना एक पंचायत के दौरान हुई, जहां पिता और भाई ने मिलकर उन्हें जूते की माला पहनाई और उनके पारिवारिक व सामाजिक बहिष्कार की घोषणा कर दी।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत में मौजूद लोगों की मौजूदगी में बलराम और उसकी पत्नी के गले में जूतों की माला पहनाई गई।वही इलाका पुलिस ने इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गारव गढ़ी का है,जहां गांव के ही निवासी एक व्यक्ति बलराम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आगरा में रहता था,जहां वह झूला चलाने का काम करता था। होली के त्यौहार पर वह अपने गांव आया हुआ था।गांव आने के बाद उसने राम-राम कहना और प्रसाद आदि खाना छोड़ दिया था, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने बलराम से पूछताछ की,लेकिन बलराम ने इस बात को लेकर अपने पिता और भाई से मारपीट कर झगड़ा कर लिया। मौके पर गांव के लोगों की वीडियो एकत्रित हो गई ।लोगों ने एक पंचायत बुलाई पंचायत में बलराम के पिता शिवराज और भाई ताराचंद ने आरोप लगाया कि बलराम ने ईसाई धर्म अपना लिया है उन्होंने बलराम का पारिवारिक और सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है जब बलराम की पत्नी अपने पति के पक्ष में आई तो बलराम और उसकी पत्नी दोनों को जूते चप्पलों की माला पहना दी गई बलराम की माता का भी आरोप है की उसके बेटे और पुत्रवधू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की इस मामले में पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot








