तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से माँ-बेटे समेत तीन की मौत, चालक फरार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से माँ-बेटे समेत तीन की मौत, चालक फरार

 

सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों महिला को अस्पताल भिजवाया।

गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में हिमांशु पांडेय और उनकी मां रेखा पांडेय शामिल हैं। वहीं सुनीता बाजपेई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र की कचनार चौकी के अंगरासी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें