महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन अखिलेश राहुल का फ़ूका पुतला..
महिला अधिकारों को लेकर सियासत तेज हो गई है, कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव व राहुल का पुतला दहन करके अपना विरोध दर्ज किया, बीजेपी युवा मोर्चा का आरोप है कि सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया है…
कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया, बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोनों दलों का रुख महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं… जिन्होंने महिला अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की, बीजेपी युवा मोर्चा ने साफ कहा है कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026








