गाजियाबाद में 900 किलो मिलावटी पनीर बरामद, शालीमार गार्डन पुलिस की कार्रवाई..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गाजियाबाद में 900 किलो मिलावटी पनीर बरामद, शालीमार गार्डन पुलिस की कार्रवाई

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई। पुलिस ने एक वाहन से करीब 900 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पनीर के नमूने लेकर जांच की।

जांच में सामने आया कि बरामद पनीर में उच्च स्तर की मिलावट है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती थी। अधिकारियों के अनुसार, यदि यह पनीर बाजार में पहुंचता तो कई लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। खासकर गर्मी के मौसम में इस तरह के मिलावटी खाद्य पदार्थ फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं, जब्त किए गए पूरे 900 किलो पनीर को नष्ट करने के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया है।

पुलिस अब इस मामले से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मिलावटी पनीर कहां से लाया गया था और किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें