अमेठी: स्कूल के पहले दिन ही मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया जानबूझकर कुचलने का आरोप
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। प्राइवेट स्कूल की बस की चपेट में आकर 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने जीवन में पहली बार स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। इस आरोप के बाद गांव में आक्रोश और भी बढ़ गया है।
हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia








