मुरादाबाद
मुरादाबाद में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: शेर-ए-पंजाब होटल पर छापा, 11 ग्राहक समेत सरगना गिरफ्तार
स्लग: बुध बाजार होटल देह व्यापार खुलासा
मुरादाबाद। शहर के बुध बाजार स्थित शेर-ए-पंजाब होटल में चल रहे संगठित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 स्थानीय ग्राहकों, गैंग सरगना/मैनेजर और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। जबकि होटल मालिक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 21/22 मार्च की रात मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर होटल पर दबिश दी गई। जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं। वसीम (31) निवासी किसरोल थाना नागफनी, रेहान (19) निवासी करुला मंदिर गली थाना कटघर, अमान (22) निवासी ईदगाह छोटी मस्जिद थाना गलशहीद, विशाल (28) निवासी इंद्रा कॉलोनी थाना कटघर, कैफ (19) निवासी किसरोल थाना नागफनी,शिवकुमार (30) निवासी आशियाना कॉलोनी सिविल लाइन, विकास (38) निवासी दानिशाह की मिलक थाना मझोला, अरविंद (28) निवासी गोविंद नगर थाना कटघर, अमन (23) निवासी गोविंद नगर थाना कटघर और कौशल (23) निवासी पीतल बस्ती बल्देवपुरी थाना कटघर। पुलिस ने बताया कि राहुल गुप्ता निवासी बुद्धि विहार, थाना मझोला इस मेंस रैकेट का सरगना/मैनेजर है। जो पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसी का फायदा उठाकर राहुल गुप्ता ने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच दिया। उसने बताया कि इस धंधे में बाहर से लड़कियां आती हैं और अच्छी कमाई होती है। पैसों की जरूरत के चलते वे उसके झांसे में आ गईं और इस अवैध कारोबार में शामिल हो गईं।

पुलिस कार्रवाई जारी: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार होटल मालिक की तलाश की जा रही है, वहीं पूरे नेटवर्क की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026








