पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए हेडक्वार्टर झांसी से आए सैनिकों ने निकाली बाइक रेली रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।डिव हेडक्वार्टर झांसी के मार्गदर्शन में आज कस्बा में पूर्व सैनिकों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया जो एक सराहनीय पहल है ऐसी रेलिया ना केवल सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हैं बल्कि युवाओं में देशभक्ति का संचार भी करती हैं।

सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा निकाली गई तिरंगा बाइक रैली गुरसराय से होते हुए कस्बा गरौठा पहुंची जहां बजरंग धर्मशाला में सैनिकों द्वारा युवाओं एवं बच्चों को तिरंगे झंडे देकर देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत की और युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया तिरंगे झंडे देकर सैनिकों ने कहा यह प्रतीक उन्हें देश की एकता अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
इसके साथ ही कस्बा में डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों के साथ नगर वासियों ने भी सैनिकों के साथ शामिल होकर तिरंगा रैली निकाली जो कस्बा के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरी।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट राहुल सूबेदार बालासाहेब हवलदार नीरज नरेंद्र सिंह जयप्रकाश अशोक नायक सर्वन जयप्रकाश गोविंद एवं पूर्व सैनिक अवधेश सिंह परिहार बबलू अभिलाष मुखिया(अब्बू अस्ता)डब्बू परिहार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा श्यामकांत तिवारी गोविंद नारायण गुप्ता नीरज शर्मा आनंद बाल्मीक आलोक पांडे सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026








