बालू से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
ककरवई झांसी। ककरवई थाना क्षेत्र के मछलीकांच सड़क मार्ग पर आज बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मछलीकांच निवासी राजाबाबू (35) पुत्र रामप्रसाद सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह सर्रा बाबा मोड़ के पास पहुंचे तभी बालू से भरकर आ रहे डंपर (नंबर यूपी 93 एटी 7286) ने तेज गति में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर थाना ककरवई से एसआई विजय शंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल संजय यादव व डायल 112 गरौठा पीआरबी 5720 पर ड्यूटी पर तैनात रामस्वरत चौधरी,चालक बैकुंठ नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा गया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को चालक सहित कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026








