कस्बा की ईदगाह में पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज अमन चैन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कस्बा की ईदगाह में पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज अमन चैन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी

गरौठा झांसी।ईद उल फितर के मौके पर कस्बा के ककरबई रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अता की गयी।
जिसमें जिला रामपुर से आए हाफिज रफीक साहब ने मुस्लिम लोगों को ईदगाह में सामूहिक नमाज अता करवाई नमाज के दौरान देश की तरक्की अमन चैनन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
वही ईदगाह में पहुंचे नगर के समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी ईद का यह नजारा भाईचारे और एकता का संदेश देता नजर आया जहां धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर लोग खुशी बांटते देखें गए।
वहीं उपजिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह हरीश गौतम रामपाल सिंह यदुवंशी शशिकांत तिवारी भगवत भास्कर जंग बहादुर सिंह यादव सोनू विश्वकर्मा राजकुमार मिश्रा अनिल शर्मा शैलेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवीओ ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईदगाह में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें