फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर खतौनी में नाम और रकवा बदलकर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरफ्तार रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर खतौनी में नाम और रकवा बदलकर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरफ्तार रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर खतौनी में नाम और रकवा बदलकर बीमा कंपनी से धनराशि प्राप्त करने के मामले में गरौठा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

दिनांक 17 -12- 2025 को महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सत्य प्रकाश निवासी बी 6 ऑफीसर कॉलोनी सीपरी बाजार थाना सीपरी के प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 318‌ (4)388,336(3) 340बीएन एस के अंतर्गत मनोज कुमार पुत्र लखन लाल उमेश कुमार पुत्र राकेश कुमार श्रीमती पूनम देवी पत्नी राम जी, श्रीमती फूलन देवी पत्नी छबिलाल, छबिलाल पुत्र कल्लू, उमेश कुमार पुत्र खुशीराम, श्रीमती रेसू पत्नी सुरेश कुमार, श्रीमती भारती पत्नी अखिलेश, श्रीमती रोशनी पत्नी धर्मेंद्र कुमार, श्रीमती राम मूर्ति पत्नी लखन लाल आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी। मुखविर की सूचना पर पुलिस ने पारस नायक पुत्र महेंद्र कुमार नायक निवासी ग्राम डकोर थाना डकोर जिला जालौन, भूपेंद्र कुमारसिंह राजपूत पुत्र शैलेंद्र सिंह राजपूत निवासी धरगंवा थाना कोतवाली उरई जिला जालौन को गिरफ्तार कर लिया। पारस नायक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी में ब्लॉक बड़ागांव का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर है। वह किसाननों के फसल फसल छती बीमा से संबंधित कार्य देखता है। वही भूपेंद्र कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि वह कौशल मार्केट उरई में काव्या कंप्यूटर नाम से दुकान संचालित करता है। दोनों मिलकर कंप्यूटर से खतौनी ऑनलाइन डाउनलोड कर उसमें अंकित खाता धारकों के नाम एवं रकवा परिवर्तित कर फर्जी खतौनी तैयार करते थे। जिसे बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था। काव्या कंप्यूटर सेंटर से माउस एक कीबोर्ड एक सीपीयू, एक मॉनिटर, प्रिंटर मय डाटा केबल के पुलिस द्वारा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी, उप निरीक्षक राजकुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक रूबी सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह चौहान, सिपाही शिवम सिंह, हरीश गौतम आदि पुलिस बल के द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें