शाहजहांपुर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
आगामी चैत्र नवरात्र और ईद को लेकर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम प्रधानों, चौकीदारों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में त्योहारों को आपसी भाईचारे और परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की गई, साथ ही किसी भी नई परंपरा की शुरुआत से बचने पर जोर दिया गया। पुलिस ने साफ किया कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा लोगों को साइबर अपराध और डिजिटल ठगी से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आज आगामी चैत्र नवरात्र एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, चौकीदार, धर्मगुरु एवं कई संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इसके अलावा बैठक में साइबर अपराध को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आजकल डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और लिंक के माध्यम से ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि अपने गांव और मोहल्लों में भी साइबर सुरक्षा की जानकारी साझा करें।

यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक प्राप्त होता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और समझदारी से ही त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है।
ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K








