चैत्र नवरात्र एवं ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।आगामी त्यौहार ईद और चैत्र नवरात्र को लेकर शांतिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को कोतवाली में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें त्योहारों को लेकर अधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को गिद्धवाहिनी एवं अंजनी माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों तक जाने वाले रास्ते को लेकर एवं ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर बैठक में मौजूद लोगों से जनसंवाद कर जानकारी हासिल की।
इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था साफ-सफाई विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों ग्राम प्रधानों से शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की उन्होंने कहा की त्योहारो के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने कहा की सभी लोग भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा एडवोकेट अयूब सिद्दीकी ग्राम प्रधान प्रवेंद्र सिंह नरेंद्र त्रिपाठी अनुज कुमार सहित कोतवाली स्टाफ नगर पंचायत पार्षद संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामीण क्षेत्र के चौकीदार मौजूद रहे।









