पवित्र रमजान माह के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा रोजा इफ्तार कराया गया रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।पवित्र रमजान माह के अवसर पर बुधवार को कस्बा की बड़ी मस्जिद एवं छोटी मस्जिद में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा रोजगारों को रोजा इफ्तार कराया गया।
इस मौके पर हाजी सुलेमान ने कहा की रमजान का महीना बरकत रहमत और इबादत का महीना होता है इस दौरान किए गए ने नेक कार्यों को अल्लाह कबूल करता है और यह अच्छाइयों को अपने एवं दूसरों में खुशियां बांटने का संदेश देता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा रमजान माह में कराए गए इफ्तार आयोजन जिसके माध्यम से रोजेदारों को इफ्तार की दावत देकर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने अपना रोजा खोला उन्होंने अल्लाह की इबादत की और देश में अमन चैन भाईचारे के लिए दुआएं मांगी इस मौके पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस मौके पर हाजी सुलेमान हाजी कासिम खां पत्रकार राजकुमार तिवारी सुगर सिंह यादव हकीम पठान राजा पठान इरशाद मंसूरी अरबाज खान फूल खां सहित बड़ी संख्या में रोजदार मौजूद रहे।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026








