गरौठा विधायक ने PM फसल बीमा योजना से लाभान्वित किसानों की सूची मांगी, मुख्यमंत्री ने झांसी समेत प्रदेश भर के किसानों को जारी की बीमा क्षतिपूर्ति, बोले विधायक किसानों की करता रहूंगा सेवा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरौठा विधायक ने PM फसल बीमा योजना से लाभान्वित किसानों की सूची मांगी

मुख्यमंत्री ने झांसी समेत प्रदेश भर के किसानों को जारी की बीमा क्षतिपूर्ति

झांसी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है. झांसी NIC में CM योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी जिले में बड़ी संख्या में किसानों को इसका फायदा मिला है. इसी के तहत गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर खरीफ 2025 में झांसी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कृषकों की सूची जारी किये जाने की मांग की है.

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने निदेशक कृषि सॉख्यिकी एवं फसल बीमा कृषि भवन लखनऊ के पत्र का सन्दर्भ ग्रहण करने को कहा है जिसमें निदेशक द्वारा जनपद झांसी में फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान होने से पूर्व सूची जारी करने हेतु कम्पनी को निर्देशित किया गया था.

विधायक ने कहा कि कम्पनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद झाँसी में खरीफ 2025 मौसम में वितरित होने वाली 1.47 लाख कृषक आवेदनों के सापेक्ष 29.97 करोड़ की क्षतिपूर्ति की सूची मेल के माध्यम से 05-01-2026 को प्रेषित की गयी थी. खरीफ 2025 मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल कटाई के आंकड़ों एवं मध्यावस्था के अन्तर्गत 2.01 कृषक आवेदनो के सापेक्ष 43.56 करोड़ की क्षतिपूर्ति की देयता और आंकलित हो रही है, जिसका भुगतान किया जाना है. कम्पनी द्वारा कुल 3.48 (1.47+2.01) लाख कृषक आवदेनों के सापेक्ष कुल 73.53 (29.97+43.56) करोड़ की क्षतिपूर्ति ऑकलित हो रही है, जिसका भुगतान किया जाना है. इसका भुगतान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सार्वजानिक कार्यक्रम के दौरान कर दिया है.

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें