चिन्हित जगहों पर ही किया जाए होली दहन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
पूंछ झांसी कस्बा थाना पूंछ परिसर में आज होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न प्रभारी निरीक्षक पूंछ वेदप्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित कस्बा सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों एवं प्रतिनिधियों से थाना क्षेत्र में होने वाले होली के आयोजनों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि लगभग सभी गांव में होली को जलाने के लिए जगह चिन्हित हैं
उन्हीं स्थानों पर होलिका दहन किया जाय किसी नए स्थानों पर न हो सके साथ ही बताया कि होली आपसी मिलन एवं सौहार्द का त्योहार है जिसे सभी लोग खुशी से मनाए किसी भी प्रकार के विवाद से बचते रहे साथ ही बताया कि रमजान का माह भी हैं जिसे ध्यान रखते हुए अपने त्योहारों को मनाए आपकी खुशी से किसी का दिल आहत न हो सके
बैठक में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी के द्वारा भी त्यौहार पर प्रतिक्रिया एवं प्राचीन उत्सव के बारे में जानकारी दी इस दौरान मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दलबीर सिंह,संजीव दीक्षित, बीरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, सहित ग्राम प्रधान वेद वर्मा, जगदीश बाबूजी, अरुण कुमार रामराजा राजपूत, अजय शुक्ला, सुरेश यादव, जीतू यादव, भगत सिंह यादव, मनोज पनारी, बलबीर पाल, गज्जू राजपूत, सिद्धार्थ गौतम अश्वनी दुबे, राहुल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026








