आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं रंगों का त्योहार उपजिलाधिकारी : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं रंगों का त्योहार उपजिलाधिकारी रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।आगामी त्यौहार होली को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र भी मौजूद रहे।
मीटिंग में जिसमें कोतवाली क्षेत्र से आए संभ्रांत नागरिकों जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों से त्योहारों के सकुशल सोहार्द पूर्ण आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर चर्चा हुई।
उपजिलाधिकारी ने चर्चा करते हुए बताया की शासन की मंशा है कि प्रत्येक त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसलिए उच्चाधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनका सभी लोगों को पालन करना अनिवार्य है आगामी कुछ दिनों के बाद रंगों का त्योहार होली मनाया जाना है साथ ही रमजान का महीना भी चल रहा है ऐसे में रंगों के त्यौहार का उत्सव मनाते समय ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिसके किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे त्योहार किसी भी धर्म समुदाय का हो लेकिन मर्यादा में रहकर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाया जाना चाहिए जिससे आपसी सौहार्द बना रहे।
वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा होली के त्योहार पर पुलिस की अराजक तत्वों पर पेनी नजर रहेगी नशा करके जो हुड़दंग मचाएंगे उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह ने बैठक में मौजूद डीजे संचालकों को दिशा निर्देश देते हुए कहां की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है इसलिए रात्रि 10:00 बजे के बाद एवं तेज ध्वनि में डीजे ना बजाए यदि तेज आवाज में डीजे बजता हुआ पाया गया तो डीजे संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
वहीं बैठक में मौजूद अधिकारीयों ने होली के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की एवं सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उपनिरीक्षक सुधीर सिंह चेयरमैन अरुण कुमार मिश्रा अयूब सिद्दीकी प्रधान सर्वेश सिंह प्रवेंद्र सिंह चौहान नरेंद्र त्रिपाठी अनुज कुमार भगवती शरण संजय परमार सहित कस्बा के पार्षद संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामीण क्षेत्र के चौकीदार मौजूद रहे।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें