कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का हुआ आयोजन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

भंडारे में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद

ककरवई। गरौठा क्षेत्र के ग्राम कचीर स्थित श्री राम राजा सरकार सिद्धपीठ हनुमान जी महाराज मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 संत श्री परमहंस दास जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर पूर्व गरौठा विधायक बृजेंद्र व्यास (डमडम महाराज) ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए श्रीराम राजा सरकार कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास (डमडम महाराज) सहित सत्यप्रकाश तिवारी (सिया), अनिल महाराज खड़ौरा, पत्रकार बंधु अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र बुंदेला, प्रदीप शर्मा, राजकुमार तिवारी, धीरू शर्मा, भूरे महाराज गरौठा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पंडित दिनेश तिवारी (पुजारी) एवं दुर्गेश गौतम (महंत) द्वारा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पंडित दिनेश तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।संचालन हेमन्त यादव ने किया भंडारे में कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें