शीत लहर के प्रकोप से प्रकोप से जूझ रहे जरूरतमंदों को थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने गर्म कंबल किये वितरण पुलिस : रिपोर्ट विनोद साहू..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शीत लहर के प्रकोप से प्रकोप से जूझ रहे जरूरतमंदों को थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने गर्म कंबल किये वितरण पुलिस

बरूआसागर (झाँसी) मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड से गरीब, निर्बल व असहाय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं और वे ठिठुरते हुए जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासन ने आगे बढ़कर मानवीय पहल की है।

नवागत बरूआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह एवं झांसी तहसील के कानूनगो देशपाल सिंह यादव ने ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई। अधिकारियों की इस संवेदनशील पहल से असहाय लोगों को ठंड से बचाव में मदद मिली।

गरीबों के प्रति दिखाई गई इस मानवीय सोच की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। वहीं थाना प्रभारी प्रकाश सिंह द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने, पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई किए जाने से अपराधियों व असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है।

रिपोर्टर विनोद साहू

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें