गरौठा झांसी।आज ग्राम हैवतपुरा में सिद्ध स्थान मल्हार नाथ के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
जिसमें विशिष्ट अतिथि एमएलसी आरपी निरंजन एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील गुप्ता मौजूद रहे।
विशाल दंगल कार्यक्रम में समाजसेवी सुशील गुप्ता ने पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया।
जिसमें कुश्ती के कई मुकाबला आकर्षक के केंद्र रहे लेकिन मुख आकर्षण का केंद्र महिला पहलवान की कुश्ती रही।
इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुशील गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को भी सामने लाते हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जो खेल संस्कृति युवा शक्ति और भाईचारे के प्रतीक हैं।
दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी तकनीकी और ताकत का प्रदर्शन किया जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया।
मौके पर कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह अधिवक्ता अनिल वशिष्ठ ग्राम प्रधान नुनार रामशरण कौशिक पूर्व प्रधान वीरपुरा हरप्रसाद सहित कई ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामों के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामों के हजारों व्यक्ति मौजूद रहे।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia








