पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में त्रिदेव हरिशंकरी वृक्षारोपण का संकल्प रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में त्रिदेव हरिशंकरी वृक्षारोपण का संकल्प रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा झांसी।आज नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाई गयी एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 28 सितंबर 2026 से कार्यक्रम शुभारंभ कर सभी ने त्रिदेव हरिशंकरी तीन पवित्र वृक्षों पीपल बरगद एवं पाकड़ के वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा योगऋषि अविनाश प्रदेश अध्यक्ष हरि संकरी वृक्षारोपण रविकांत दुबे कैलाश अग्रवाल नितिन चौरसिया उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हेमंत कुमार सह लिपिक ब्रजकिशोर मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेंद्र सिंह पार्षद दीपक गुप्ता फजल अहमद हारुन खान राजेंद्र अहिरवार शिवम राठौर सहित पार्षद एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें